मऊ। 35वीं नार्थ जोन इंटर स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की दो एथलीट शारदा और स्नेहा नें कांस्य पदक जीता है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में 10 से 12 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में आठ राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। पहली बार इस प्रतियोगिता में जिले को दो कांस्य पद प्राप्त हुए। 18 वर्ष आयु वर्ग में कोपागंज ब्लॉक के लाड़नपुर माफी निवासी शारदा भारद्वाज लंबी कूद में और 14 वर्ष आयु वर्ग में मधुबन की स्नेहा ने उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता।
प्रतिभाओं की इस सफलता पर जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष कंचन तिवारी, मुख्य प्रमोटर डाॅ. एससी तिवारी ने कहा कि इनके आगे की तैयारियों में आने वाली किसी भी प्रकार की कठिनाइयों के लिए सभी तरह की मदद की जाएगी। संवाद