फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुबह मां से मोबाइल पर की बात, शाम को कमरे में लटकता मिला शवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सिवान में स्वर्ण कारोबारी के यहां आभूषणों के कटिंग का काम सीखने वाले युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह अपने मोबाइल से मां को फोन कर पूरे घर का हाल-चाल जाना और दो दिन बाद घर आने की बात कहीं।
विज्ञापन

घर वाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे कि उसी शाम को युवक का उसके कमरे में ही फंदे पर शव लटकने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में सिवान पहुंचे। जहां देर रात युवक का पोस्टमार्टम कर शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे शव को घर लाया गया।
जानकारी के मुताबिक, कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के पूराघाट बाजार निवासी गौरव वर्मा (18) आठ माह पहले अपने एक रिश्तेदार के साथ बिहार के सिवान में सोने के आभूषणों की कटिंग का काम सीखने गया था। उसके साथ मऊ जिले के ही तीन युवक भी एक साथ एक ही कमरे में रहते थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह को कमरे में रहने वाला एक युवक मऊ आ रहा था, जिसे छोड़ने के लिए गौरव रेलवे स्टेशन भी आया था। उसने मां को फोन कर दशहरा पर घर आने की बात बताई। सब कुछ सामान्य था, दोपहर करीब दो बजे मऊ निवासी अनु वर्मा जो मृतक का रिश्तेदार है, जिसकी सिवान में दुकान है। उसने फोन कर परिजनों को गौरव की मौत की जानकारी दी। घर के इकलौते चिराग की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता अवाक रह गए।
घर में रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। बृहस्पतिवार की रात को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
पिता राजू वर्मा का कहना है कि युवक गंभीर और सौम्य स्वभाव का था। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। कुछ जरूरी काम बात कर सिवान गया और मां से दशहरा पर घर आने की बात कही थी।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सिवान में ही पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। युवक की माता बिंदु, पिता राजू वर्मा, छोटी बहन सुहानी व शिवांगी के साथ रिश्तेदारों का रो-रोकर हाल बेहाल था।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें