फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन के विवाद में दो भाइयों में चली लाठियां, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम लोकापुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बढ़ुआ गोदाम लोकापुरा गांव निवासी कमल यादव का अपने भाई से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह 11:30 बजे वह अपने घर में साफ-सफाई कर रहा था। तभी दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिसमें कमल यादव के पुत्र रामविलास यादव (38), कैलाश यादव (34), कमल यादव की पत्नी शारदा यादव (60), कैलाश यादव की पत्नी पूनम यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिली तो पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें