चिरैयाकोट। क्षेत्र के कटघर करमी गांव के एक टेंट संचालक और उसके भाई व पिता को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित रामबालक यादव पुत्र मुसाफिर यादव की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तस्दीक में जुटी है।
कटघर करमी निवासी रामबालक यादव अपने गांव में ही ट्यूबवेल पर टेंट हाउस संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे दुकान बंद कर रामबालक अपने पिता व भाई के साथ घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले ही घात लगाकर बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी डंडों से मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में दोनों भाई और पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने इस मामले में हरिकेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव, गोविंद यादव, अवनीत यादव, नागेंद्र यादव हिमांशु यादव सहित ग्यारह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।