फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखे नए तकनीकी गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। दीपालय कान्वेंट स्कूल रतनपुरा में शुक्रवार को एमबीओ होली फेथ की ओर से टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान एमबीडी ग्रुप दिल्ली से आए कंसलटेंट गौरव धीमन और बीओएम तनवीर आलम ने कान्वेंट स्कूल शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढ़ाने की नई तकनीकी के बारे में बताया। गौरव धीमन ने बताया कि क्रिएटिव टीचिंग एक ऐसी पद्धति है, जिसमें शिक्षक बच्चों को आसानी से शिक्षित कर सकेंगे। इस तकनीकी से अध्ययन के प्रति बच्चों में जिज्ञासा बनी रहेगी और उन्हें डांटने डपटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक रमेश सिंह, मानवेंद्र बहादुर सिंह, गरिमा सिंह, उपेंद्र सिंह, राजीव सिंह, ओपी यादव, सरोज यादव परीक्षा नियंत्रक, चंद्रकला गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, रोशन सिद्दीकी आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें