फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो बाइकों की भिड़ंत, सिर में चोट से एक की मौत

विज्ञापन
मृतक जयराम।फाइल फोटो
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर के रतनपुरा बाजार में दुर्गा मंदिर के सामने बृहस्पतिवार की देर रात नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई। सिर में चोट लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक चालक घायल होने के बाद मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हलधरपुर के दतौड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय जयराम बृहस्पतिवार की शाम बाइक से घरेलू सामान की खरीददारी के लिए रतनपुरा बाजार आया था। जहां से खरीददारी के बाद वह वापस गांव निकला। अभी रतनपुरा दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था कि सामने आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से जयराम सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे तब तक दूसरा बाइक सवार चोटिल अवस्था में ही भाग निकला। स्थानीय लोगों ने जयराम को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयराम के दो बेटे हैं एवं पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के संबंध में हलधरपुर एसओ विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मृतक के परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें