फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आए बलिया के ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर के पूर्वी बसनहीं रेल पुल के पास बृहस्पतिवार की देर शाम ऑटो चालक की ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। पहचान बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के देवलवीर गांव निवासी 46 वर्षीय प्रकाश सिंह के रूप में हुई। बताते चलें कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं होने से ट्रेन अपनी गति में थी।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक को पार करते समय प्रकाश सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन चालक ने सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी, तो स्टेशन अधीक्षक हलधरपुर थाने को जानकारी दी। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल इंदारा और रतनपुरा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर के शव को कब्जे में ले लिए। शव जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। प्रकाश सिंह के परिवार में पत्नी सुधा सिंह एवं दो बेटे अंकित, अनिकेत तथा बेटी अंकिता है। प्रकाश टेंपो चलाकर परिवार का जीवन चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें