मऊ। एसपी इलामारन जी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए 20 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें कई पुलिस चौकी के इंचार्ज भी शामिल है।
तबादला के क्रम में उपनिरीक्षक पंकज पांडे को पुलिस लाइन से तबादला कर आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है। जबकि एसआई विजय कुमार सिंह को थाना सरायलंखसी से ट्रांसफर कर चौकी प्रभारी कुशमौर बनाया गया है। वहीं बृजेश सिंह को चौकी प्रभारी पिजड़ा थाना सरायलंखसी से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल थाना सराय लंखसी जबकि चौकी प्रभारी वलीदपुर थाना मुहम्मदाबाद एसआई अरुण सिंह को चौकी प्रभारी पिजड़ा थाना सराय लखनसी में तैनाती की है।
इसीक्रम में उप निरीक्षक प्रभात चंद्र पाठक को चौकी प्रभारी जिला अस्पताल थाना सरायलंखसी से थाना दोहरीघाट पर तैनाती की गई है। वहीं एसआई भास्कर राय को चौकी प्रभारी मादी सिपाह से चौकी प्रभारी कुर्थीजाफरपुर तो अरविन्द यादव को चौकी प्रभारी कुर्थीजाफरपुर से चौकी प्रभारी सिकठिया मुहम्मदाबाद और सरफराज खान को आईजीआरएस प्रभारी से चौकी प्रभारी वलीदपुर भेजा गया है।
इसी तरह से पुलिस लाइन से भी विभिन्न उपनिरीक्षकों का तबादला अलग-अलग थाना एवं चौकी के लिए किया गया है। एसआई रामलोचन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मादी सिपाह, अशोक कुमार डीसीआरबी, शंभूनाथ को थाना कोपागंज, वीरेंद्र प्रताप सिंह को सम्मन सेल, झिल्लू राम को थाना कोपागंज, ओम प्रकाश सिंह एवं अमरनाथ त्रिपाठी को थाना दोहरीघाट, चितरंजन राम को थाना घोसी, शहाबुद्दीन शाह को थाना दोहरीघाट पर तैनाती दी है।