दोहरीघाट। स्थानीय नगर पंचायत के पुलिस बूथ के पास शनिवार सुबह दुकान खोलने के लिए शटर उठाते ही करंट लगने से आलोक गुप्त (21) की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मुहल्ले में मातम पसर गया। दोहरीघाट नगर पंचायत के नवापुरा वार्ड निवासी आलोक गुप्त की पत्तल, गिलास की दुकान थी। रोज की तरह वो शनिवार की सुबह 10 बजे दुकान खोलने गया। शटर छूते ही शटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रही महिला ने बचाने का प्रयास किया लेकिन करंट के झटके से वो कुछ दूरी पर जा गिरी। आसपास के लोगों ने कनेक्शन काटकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। परिजनों ने दोहरीघाट मुक्तिधाम पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।