फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण में नामजद डॉ. अलका राय समेत दो आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 20 Apr 2021 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मऊ में मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण में नामजद डॉ. अलका राय को बाराबंकी पुलिस ने उनके एक सहयोगी के साथ मऊ स्थित उनके आवास से सोमवार रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम दोनों को बाराबंकी ले आई है। बताया जा रहा है कि उनको पूछताछ के लिए लाया गया है।

विज्ञापन


बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब में कोर्ट ले जाने बाद एंबुलेंस चर्चा में आई थी। जांच में पता चला था कि यह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाराबंकी एआरटीओ में पंजीकृत कराई गई थी। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन ने मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय को नामजद किया था। बाद में उनसे पूछताछ के बाद मुख्तार अंसारी को भी प्रकरण में सह अभियुक्त बनाया गया था।

इसमें मुख्तार के करीबी राजनाथ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने बताया कि बिना कागजात और फिटनेस के प्रयोग में लाई गई एंबुलेंस के मामले में बाराबंकी में केस दर्ज किया गया था। बाराबंकी पुलिस ने इस मामले में मऊ की भाजपा नेता डॉक्टर अलका राय के अस्पताल का नाम आने के बाद मऊ जाकर पड़ताल की।
विज्ञापन


बाराबंकी पुलिस जब मऊ गई थी तो डॉक्टर अलका राय के बयान के आधार पर मऊ के थाना सराय लखनी के अहिरौली गांव निवासी राजनाथ यादव को पकड़ा था। उस पर आरोप है कि उसने डॉक्टर राय पर एंबुलेंस को लेकर दबाव बनाया था। उससे पूछताछ के बाद बाराबंकी पुलिस ने सोमवार रात मऊ से डॉ. अलका राय और उनके भाई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें