नगर के ताजोपुर मोड़ स्थित सिंधी बाबा कुटी के पास दुर्घटना में पलटा ट्रक और मौके पर मौजूद लोगों की ?
- फोटो : MAU
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर मोड़ स्थित सिंधी बाबा की कुटी के पास मंगलवार की देर रात 11 बजे के करीब सीमेंट लदा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
मृत चालक श्रवण कुमार (30) गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी गांव का निवासी था। श्रवण एक सप्ताह पहले ही ट्रक पर चालक की नौकरी शुरू किया था। मंगलवार की रात वह मऊ स्टेशन से सीमेंट लादकर बढुआ गोदाम बाजार स्थित एक दुकान पर गिराने के लिए जा रहा था। ट्रक अभी ताजोपुर मोड़ स्थित सिंधी बाबा की कुटी के पास जैसे पहुंचा तभी पहले से खड़े ट्रेलर में टकरा गया। इस बीच सामने से रोडवेज बस आ गई। बस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गया। इस हादसे में सडक किनारे लगे बिजली के दो खंभे टुट कर सड़क पर गिर गए। साथ ही चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ।