दोहरीघाट नगर पंचायत में घूमते छुट्टा पशु। संवाद
दोहरीघाट नगर पंचायत में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य मार्गों सहित बाजार और मोहल्लों की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का जमघट लगा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय श्रीप्रकाश सोनकर, पंकज मद्धेशिया, राजू, नरेश और मनोज ने कहा कि रात के समय भी सड़क पर गोवंश के बैठे रहने से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार घायल हो चुके हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय में कई बार शिकायत देने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस बाबत नगर पंचायत दोहरीघाट के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि अभियान चलाकर पशुओं को गो आश्रय स्थल में भेजा जाएगा।