फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में तिरंगा यात्रा की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं की धूम रही। क्षेत्र के अधवारा स्थित खादी ग्रामोद्योग विकास मंडल भिसहा प्रधान कार्यालय से तिरंगे के साथ निकली यात्रा को खादी ग्रामोद्योग के सह निदेशक सुग्रीव राम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पहले मंत्री ब्रह्मानंद सिंह ने लोगों में 175 झण्डों का वितरण किया। इस दौरान कार्यकारी आरसी पाठक, रामानंद यादव, वेद प्रकाश मिश्र, अखिलेश सिंह, सुरेश यादव, मनीष सिंह आदि रहे। वलीदपुर : बसपा नेता डॉ. धर्म सिंह गौतम और समाजसेवी दीपक डायमंड के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा शहीद चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं को नमन कर कोतवाली, बाईपास रोड, मुख्य बाजार, विजय स्तंभ चौक, कैलेंडर तिराहा, सब्जी मंडी होते हुए शहीद चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वंदे मातरम के नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भरत राजभर, लालचंद प्रधान, दयानंद सिंह, जयविंद कुमार, हीरा भारती, बैजनाथ राव, जयभीम, भीम रतन, पवन आदि शामिल रहे। फतहपुर मण्डाव : मारूफपुर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मर्यादपुर, डुमरी तक गई। इस मौके पर प्रिंसिपल हेतराम, तरुण कुमार, पंकज, विवेक, अभय यादव आदि रहे। घोसी : किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुनील दत्त यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने लोगों में तिरंगा बांटा और उसे घरों पर लगाने का आह्वान किया। कहा कि शहीदों के बताए हुए रास्ते पर चलना ही सही मायनों में आजादी का जश्न होगा। वहीं पूर्वी मोहल्ला स्थित शिवमन्दिर से पद्माकर मौर्य और नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने तिरंगा झंडा लेकर बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान कैलाश गुप्ता, राजीव कुमार, रामनरेश चौधरी, विजेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे। इंदारा : क्षेत्र के युवाओं ने रविवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। उत्साही युवाओं ने हर घर झंडा लगाने की अपील किया। इंदारा, कसारा महुआर, अदरी, मुहम्मदपुर बाबूपुर, रईसा के युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में अभिषेक सिंह (बिक्की) योगी सेवक, प्रशान्त सिंह, श्री प्रकाश सिंह, युगराज सिंह, प्रमोद राजभर, विवेक सिंह, गिरीश यादव, शिवम सिंह रहे।
विज्ञापन

चिरैयाकोट : पीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परवेज अहमद खान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल हिंदू मुस्लिम लोग वंदेमातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान अब्दुल सत्तार कुरैशी, अब्दुल उस्मान, जावेद खान, इद्रीस अंसारी, अब्दुल बसर इरशाद अंसारी शामिल रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रताप यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रभात फेरी तथा तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देश भक्ति की अलख जगाई। यात्रा चौक, रोडवेज बस स्टाप होते हुए वापस तकिया बाजार, बड़हलगंज नहर पुलिया होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान सत्येंद्र कुमार, हाजी सुभान अल्ला, मेराज अहमद, सलमान खान, राजेंद्र यादव, मुकेश वर्मा मौजूद रहे।

चिरैयाकोट में हिन्दू- मुस्लिम ने एक साथ मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें