मऊ। पुलवामा में आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर रविवार को जिले के कई स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा, हिंदू युवा वाहिनी समेत अन्य संगठनों ने श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कीं।
सपा की ओर से भीटी बाड़ी कोट मुहल्ले में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजविजय यादव ने कहा कि पुलवामा के शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। छात्र नेता रविंद्र कुमार साहनी ने कहा कि आज नौजवान भटक जा रहे हैं। युवाओं को देश की सेवा में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। गोष्ठी में दीपक चंद्रा, राहुल, रामाश्रय ,हरीश, गुलाम हसन, सोनू यादव, रवि प्रकाश यादव, सुजीत कुमार गगन कुमार, विनय मौजूद रहे।
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से बालनिकेतन मोड़ स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ साजिश रचता और हमला कराता रहा है। आज भारत पूरे विश्व मे नई ताकत के रूप में उभर चुका है। देश के जवान पाकिस्तान कायराना करतूतों का जवाब दे रहे हैं। इस मौके पर राजीव मौर्या, शशिकांत कुशवाहा, जितेंद्र गुप्ता, विनय सोनकर, धनंजय कुमार, सुजल गुप्ता, सूरज, गुलशन चौहान, शिवम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनसेट:
शहीदों की याद में निकाला कैंडिल मार्च
फतेहपुर मंडाव। शहीद इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को समाजसेवी बेनी गोस्वामी के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडिल जुलूस निकाल कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडिल जुलूस शहीद इंटर कालेज से कटघरा शंकर शहीद स्मारक स्थल तक निकला। कटघरा शंकर शहीद स्मारक स्थल पर वीर सपूतों को याद कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई गई। इस दौरान बेनी गोस्वामी ने कहा कि पुलवामा में जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जाना चाहिए । मोदी सरकार को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कीे। इस मौके पर बसपा नेता रोहित गौतम, अजित जायसवाल, बृजेश कुमार, रविप्रताप मल्लू, मनोज यादव मृत्युंजय यादव, लालू गुप्ता, वेद मौर्य, इंद्रजीत यादव, वसीम अहमद, भोली, अविनाश, कमलेश राजभर, निर्भय सिंह, कुंदन राजभर, इन्द्रसेन, महादेव गुप्ता आदि रहे।