फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बलिया बलिदान दिवस पर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर बलिया बलिदान दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। संवा
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को बलिया बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शहीदों के सम्मान में दो मिनट के मौन के साथ हुई। क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया में शहीद हुए क्रांतिकारियों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनके त्याग से आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति समर्पण की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें