फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश में घर पर गिरा पेड़

विज्ञापन
अल्लीपुर बांसफोर बस्ती में राजेश बांसफोर के घर पर गिरा विशालकाय नीम का पेड़।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में बासफोर बस्ती में शुक्रवार देर शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान एक परिवार पर आफत टूट पड़ी। तेज हवा के बीच विशालकाय नीम का पेड़ एक व्यक्ति के घर पर गिर गया। पेड़ गिरने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन संयोग से सभी बाल-बाल बच गए लेकिन एक बालक घायल हो गया। राजेश बासफोर का परिवार पारंपरिक रूप से बांस की डलिया बनाकर अपनी आजीविका चलाता है। शुक्रवार की शाम तेज हवा के बीच विशालकाय नीम का पेड़ एक व्यक्ति के घर पर गिर गया। पेड़ गिरने से घर में रखी चारपाई, साइकिल समेत घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में राजेश का आठ वर्षीय राजन घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें