फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर पेड़ गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक भवन पर आंधी में गिरा बरगद का पेड़ दुर्घटना को दावत देता नजर आ रहा है। जिस भवन पर बरगद का पेड़ गिरा है। उसी भवन में मरीजों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। स्वास्थ विभाग के कर्मचारी भी कार्य करते हैं। यदि थोड़ी सी लापरवाही हुई तो पेड़ के चलते भवन भी धराशायी हो सकता है।
विज्ञापन

नगर के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के प्रवेश द्वार के पास ही छाए के लिए एक बरगद का पेड़ लगाया गया था, जो तेज आंधी एवं बरसात के कारण गिर गया। जिसको स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हटाया नहीं जा सका है। जिस भवन पर पेड़ गिरा है, उसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी जान हथेली पर रखकर कार्य करते हैं। जिससे मरीज के साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी दहशत में हैं। इस बाबत अधीक्षक डॉ. एसएन आर्या ने बताया कि इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। गिरे पेड़ को जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें