फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हत्याकांड: मऊ में बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैवल एजेंट पर बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत

Fri, 25 Jun 2021 03:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के अमिला बाजार में शुक्रवार दोपहर थाने से 300 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैवल एजेंट को उसके कार्यालय में घुस कर गोली मारी और फरार हो गए। 
विज्ञापन
ट्रैवेल एजेंट को उसके ही कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का अमिला बाजार शुक्रवार की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैवल एजेंट को उसके ही कार्यालय में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने ट्रैवल एजेंट को सिर तथा दूसरे हिस्से को निशाना बनाते हुए चार गोली मारी। गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार दुबे मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और घायल को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दिनदहाड़े हत्याकांड से बाजार में दहशत है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चुम्मानार निवासी पिंटू (28)  पुत्र रामसमुझ का अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित अमन टेस्ट ट्रेनिंग के नाम से कार्यालय है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह बाइक से अपने कार्यालय पहुंचा। दोपहर 12 बजे के करीब बाइक सवार तीन युवक वहां आए और उसके कार्यालय के अंदर गए। कुछ देर बातचीत करने के बाद तीनों ने हथियार निकालकर पिंटू के सिर, गर्दन को निशाना बनाते हुए चार गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद 300 मीटर दूरी स्थित अमिला पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी गोली चलने पर मौके पर पहुंचे।  साथ ही इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, कोतवाल संजीव कुमार दुबे के साथ पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने घायल को घोसी सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी है। इधर, घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी ने आक्रोशित लोगों को
शांत कराया। हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

उधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुट गई। इस बाबत एसओ संजीव कुमार दुबे ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। युवक की हत्या में कितने बदमाश शामिल है, इसको लेकर आसपास के लोगों से जानकारी लेने का प्रयास हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें