फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दस्तक अभियान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित बैठक को संबो​धित करते बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव।स
विज्ञापन
दोहरीघाट कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जानकारी दी गई। 11 से 31 जुलाई तक घर-घर जाकर किस प्रकार कार्य करना है, इसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन

बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव ने आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर सर्वेक्षण, संदिग्ध मरीजों की पहचान और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षित किया। एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है।
एआरओ राजेश ने बताया कि दस्तक अभियान में टीमें घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग, कुपोषण, डायरिया, फाइलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी और उन्हें आवश्यक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ेंगी। प्रशिक्षण शिविर में आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ता आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें