फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण बंद होने पर किया प्रदर्शन

Thu, 14 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से कौशल विकास योजना के तहत हास्पिटलटी प्रशिक्षण बीच में ही बंद होने के विरोध में महिला अभ्यर्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शासन की ओर से कौशल विकास योजना के तहत छह माह का हास्पिटलटी प्रशिक्षण मुहम्मदाबादगोहना में दिया जा रहा था।


चार महीने का प्रशिक्षण ही हुआ है कि कर्मचारियाें द्वारा प्रशिक्षण बंद कर दिया गया है। इससे हम लोगों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बीच में ही प्रशिक्षण बंद हो जाने से हम लोगों को प्रमाण पत्र तक नहीं मिल पाया है। 10 से 20 किमी दूरी तय कर हम लोग प्रशिक्षण ले रहे थे।


ऐसे में बीच में ही प्रशिक्षण बंद कर दिए जाने से हम लोगों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। अवशेष दो माह का प्रशिक्षण पूरा नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों  में नेहा जायसवाल, सुषमा चौहान, सीमा गोंड़,विजेंद्र, लक्ष्मी, विनीता यादव,सीमा, बंदना भारती, रितिका भारती, अर्चना यादव, किरन देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें