फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित प्रधानों को कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो सत्रों में सामाजिक दूरी के साथ प्रधानों को कर्तव्य एवं दायित्व का बोध कराया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने कहा प्रधानों से कहा कि शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप गांव के सर्वांगीण विकास में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। हर ग्रामवासी को उसकी मूलभूत सुविधाएं मिलें। इस निमित्त आपकी कार्य योजना बने शनिवार को ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित प्रधानों की कार्यशाला में डीपीआरओ ने कोरोना संकटकाल में विशेष स्वच्छता और जागरूकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नियोजन एवं विकास समिति शिक्षा समिति निर्माण कार्य समिति स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति प्रशासनिक समिति एवं जल प्रबंधन समिति के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए केंद्रीय वित्त आयोग राज्य वित्त आयोग ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म मृत्यु पंजीकरण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के साथ ही साथ समाज कल्याण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रधानों के समक्ष प्रस्तुत की।
ऑपरेशन कायाकल्प योजना अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने के बारे में भी उन्होंने प्रकाश डाला। लखनऊ से आए स्वच्छता मिशन के प्रांतीय कार्यकर्ता संतोष ने स्वच्छता के विषय में बताया। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविंद्र नाथ यादव ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधानों को विकास कार्यों में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें