फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण 1478 मरीजों को मिलेगी देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रबंधन के लिए मऊ में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया उन्मूलन के तरीके सिखाए गए। यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी के राय की अध्यक्षता में जेएसवाई सभागार में हुआ।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंचलिक अधिकारी मंजीत सिंह चौधरी और पाथ संस्था के अरुण कुमार ने प्रशिक्षण दिया। पी के राय ने कहा कि सभी के सहयोग से फाइलेरिया पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने बताया कि यह मच्छरों से फैलने वाला एक लाइलाज रोग है। समय पर सावधानी न बरतने पर यह व्यक्ति को दिव्यांग बना सकता है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी आर एन सिंह ने हाइड्रोसील को भी फाइलेरिया का ही एक रूप बताया। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र इलाज शल्यक्रिया है। सभी प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों पर हाइड्रोसील बीमारी को लेकर जनजागरूकता की जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के 1478 लिंफोडेमा मरीजों के लिए शिविर आयोजित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें