कस्बा स्थित बीएसएस महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रोवर्स रेंजर्स के कमिश्नर राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि प्रशिक्षण से उनमें सेवा का भाव जागता है।
रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर कोपागंज बाजार का भ्रमण करते हुए महाविद्यालय परिसर में समारोह में तब्दील हो गई। प्रशिक्षण कमिश्नर राकेश सिंह ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण से छात्रों में सेवा का भाव आता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की एमडी मंजूलता राय, सतीश राय, नम्रता राय, अमित राय, अरुणिता राय, सतीश राय, इकबाल अहमद, रुबिना ताज, अशोक राय आदि उपस्थित थे।