फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के खाली पदों पर होंगी भर्तियां

Sat, 14 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद न मिलने के चलते पिछड़ा वर्ग कल्याण वित्त निगम की स्वरोजगार योजना वर्षों से बंद चल रही है। सपा सरकार इसे पुन: चालू करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में बहुत सारी रिक्तियां शेष हैं। इसे बैकलाग एवं नई भर्ती निकालकर भरा जाएगा। वे पीडब्लूडी के डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि सपा के शासन में हर वर्ग के लोगों को उनका हक मिल रहा है। आरक्षण के तहत किन-किन विभागों में रिक्तियां हैं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डाटा मंगा कर इसकी समीक्षा कर रहा है। इन रिक्तियों को बैकलाग एवं नई भर्तियों के माध्यम से भरा जाएगा। कहा कि सपा शासन में कई योजनाएं चलाई गई है।

एंबुलेंस सेवा, मुफ्त सिंचाई के साथ ही तहबाजारी आदि को मुफ्त करने से आम लोगों को राहत मिली है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की मदद नहीं कर रही है। जो योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से चल भी रही थी उसका भी धन प्रदेश को नहीं मिल पा रहा है। बावजूद इसके सपा सरकार अपने वादों को  पूरा करने में लगी है। कहा कि मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में भी प्रदेश की उपेक्षा का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सयुस जिलाध्यक्ष अशोक यादव, योगेंद्र यादव, हजारी सिंह, पंकज उपाध्याय  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें