फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग राजनीतिक दल की वैचारिक रीढ़ होता है : साकेत सिंह

विज्ञापन
जिला पंचायत के सभागार में बैठक को संबो​धित करते भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह। संवाद
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह ने आगामी प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा तय करते हुए मंडल अध्यक्षों और मंडल वर्ग प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि प्रशिक्षण वर्ग किसी भी राजनीतिक दल की वैचारिक रीढ़ होते हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ होने का आह्वान किया।
वर्ग के जिला संयोजक मुन्ना दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान होने वाली गतिविधियों को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी चर्चा उपयोगी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह महाभियान संगठन को निचले स्तर तक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर संजय पांडेय, राघवेंद्र राय शर्मा, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, प्रतीक जायसवाल, आकाश मल्ल, आलोक राय, दीपू चौरसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें