परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
प्रदर्शनकारी प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना था कि 15 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 300 पद स्वीकृत हैं। 26 अक्तूबर को काउंसिलिंग भी कराई गई लेकिन अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका है।
अधिकारी आजकल कहकर मामले को टाल दे रहे हैं। जबकि गैर जनपदों में प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। मामले का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
धरने में रामनयन यादव, विजय, अंशुमान, मुकेश, आशुतोष मौर्य शिव, कीर्ति पूनम आनंद गुप्ता, आशुतोष शाही, अमित सिंह राधेश्याम यादव, अभिषेक पांडेय आदि शामिल थे।