फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना के भदसा मनोपुर स्थित फोरलेन पर सोमवार की दोपहर 1 बजे एक ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक चालक और सवार दो युवक घायल हो गए। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। करीब दस मिनट बाद उधर से गुजर रहे एक चार पहिया चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, उसके बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, यहां दो युवकों की हालात गंभीर बनी हुई है।
घायलों की पहचान दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी निवासी पवन कुमार (17) और शिवम गुप्ता (18) बड़ागांव निवासी अभय राजभर (18) के रूप में हुई। तीनों ही एक बाइक से किसी काम से घोसी गए हुए थे, जहां वह तीनों वापस दोपहर एक बजे वह अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर के पास पहुंचे ही सामने यानी गोरखपुर की तरफ जा रहे एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सहित करीब 10 फीट दूर जा गिरे और हेलमेट न पहनने से बाइक चला शिवम गुप्ता और उसके पीछे बैठे शिवम दोनों बेहोश हो गए, जबकि पवन घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के पैर फैक्चर होने के चलते वह उठ नहीं पा रहे थे। करीब दस मिनट के बाद एक कार चालक ने तीनों घायलों को देखकर गाड़ी रोकी और एबुलेंस के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। तीनों को पहुंची पुलिस ने कोपागंंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां तीनों की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें