फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शहीद चौराहे पर लगा जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौक पर लगा जाम, वाहनों की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर यातायात पुलिस न रहने के कारण बुधवार को जाम लग जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज चौराहे से लेकर आजमगढ़ रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही जिससे आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

इस संबंध में जगदीश प्रसाद गुप्ता, अनमोल साहू, मनोज कश्यप, डॉक्टर धर्म सिंह गौतम, विनोद गौतम, छोटका चौहान का कहना है कि चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क पर वाहनों का बढ़ता दबाव और यातायात व्यवस्था का सही ढंग से संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। रोडवेज चौराहे से आजमगढ़ रोड तक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नियमित पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहन खड़े करने पर रोक लगाई जाए। इस बाबत एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री का कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन से बातचीत कर चौराहे पर पुलिस की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें