फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Tue, 01 Sep 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सितंबर को होने वाले व्यापारी दिवस के मद्देनजर मंगलवार को व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाला। इसी क्रम में आजमगढ़ तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए तीन सितंबर को व्यापारी एकजुटता का परिचय दें ताकि उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा सके।
विज्ञापन


जुलूस में बताया गया कि तीन सितंबर को व्यापारी स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम करेंगे। सहादतपुरा स्थित मध्यदेशीय वैश्य अतिथि भवन में व्यापारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। मिर्जाहादीपुरा चौक से प्रारंभ हुए जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्त ने किया।

यह जुलूस सदर बाजार चौक से बालनिकेतन भीटी तथा निजामुद्दीनपुरा होते हुए सहादतपुरा आजमगढ़ तिराहा पहुंचा जो सभा में तब्दील हो गया। सभा को ईश्वर दयाल सेठ, अंजनी गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, अजहर फैजी आदि ने संबोधित किया। रैली में जावेद तरफदार, रामअवध सिंह, सुभाष कनौजिया, इफ्तेखार अलंकार, अनिल बरनवाल, धर्मदेव गुप्त, अंजनी गुप्ता, आनंद कुमार, महेंद्र सिंह, अकरम प्रीमियर, सुरेंद्र गुप्ता, रामकेर विश्वकर्मा, राजेंद्र राजवली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें