फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्मिनल के मद्देनजर डीआरएम ने किया निरीक्षण

Tue, 01 Sep 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआरएम वाराणसी सतीश कश्यप ने रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल के मद्देनजर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ी लगने के स्थान को भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने पूरे स्टेशन का अवलोकन किया। स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय के पास गंदगी देख डीआरएम भड़क गए। उन्होंने इसको दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को वाराणसी मंडल के डीआरएम सतीश कश्यप अपने विशेष सैलून से दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बन रहे लांड्री और वाशिंग पीट निर्माण कार्य को देखा। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन परिसर से सटे सईदी रोड को भी देखने गए।

वहां पर उन्होंने रोड की स्थिति को देखा। वहां पर निरीक्षण के बाद डीआरएम रेलवे स्टेशन को निरीक्षण किया। स्टेशन निरीक्षण के दौरान उन्होंने फुट ओवरब्रिज पर बनने वाले स्वचलित सीढ़ी बनाने के लिए स्थान का को भी देखा। साथ ही अधिकारियों केे दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


स्टेशन पर प्लेटफार्म, डारमेट्री, भोजनालय, टीस्टाल, कंट्रोल रूम आदि को देखा। निरीक्षण के समय उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय पर गंदगी होने के कारण अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सफाई सही रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें