फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में भेदभाव पर व्यापारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। नगर पंचायत में मंगलवार की दोपहर में सब्जी मंडी के पास एक कटरे में नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार यादव की मौजूदगी में चिरैयाकोट के व्यापारियों की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने नगर पंचायत द्वारा बाजार में हटवाए जा रहे सड़क के किनारों से अतिक्रमण हटाने में भेद भाव बरतने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत प्रशासन भेद भाव पूर्ण बंद नहीं करता है तो व्यापारी अपनी प्रतिष्ठानों को बंद करके सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे। व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 जुलाई को नगर पंचायत द्वारा बाजार में आजमगढ़ गाजीपुर सड़क के उत्तरी भाग का अतिक्रमण हटवाया गया।
अतिक्रमण हटवाने मे भेद भाव करने पर व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। किसी के दुकान मकान का सड़क से 40 फुट की दूरी तक की सीढ़ी जेसीबी से तोड़वा दी गई है तो किसी की सड़क से दस फुट तक अतिक्रमण को पूरी तरह से छोड़ दिया गया है। इसे चंद्रा कम्प्लेक्स के पास, चौक पर , रोडवेज बस स्टाप और तिराहा पर बखूबी देखा जा सकता है। कही 40 फुट की दूरी तो कहीं 10 फुट की दूरी से अतिक्रमण हटाया गया है तो किसी का छोड़ दिया गया है। व्यापारियों की शिकायतों को सुनने के बाद ईओ ने आश्वासन दिया कि अब अतिक्रमण 17 जुलाई को हटवाया जायेगा। उसमें किसी भी तरह का भेद भाव नही किया जायेगा। साथ ही जिनके सामने अतिक्रमण नही हटा है उनका भी हटवा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें