फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि 20 लाख रुपये की जाए: डॉ. राम गोपाल गुप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हित और सामाजिक सुरक्षा को लेकर हुंकार भरी है। जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने मांग की है कि सरकार ‘’व्यापारी दुर्घटना बीमा एवं पेंशन योजना’’ की धनराशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करे।
नगर के रौजा स्थित शिविर कार्यालय में आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गुप्त ने कहा कि “यदि किसान देश का अन्नदाता है, तो व्यापारी देश का करदाता है। राष्ट्र और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारी वर्ग की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।”
विज्ञापन

डॉ. गुप्त ने घोषणा की कि आगामी 3 सितंबर (व्यापारी दिवस) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विशाल ‘’व्यापारी कुंभ’’ का आयोजन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस महाकुंभ में देशभर के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर फैजी, महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, इकबाल अहमद और आनंद गुप्ता ने भी अपने विचार रखे और संगठन को अधिक मजबूत व एकजुट बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश बरनवाल, हाजी इफ्तेखार, हाजी अनवर अली, गामा यादव, हरिशंकर गुप्ता, मुन्ना गुप्ता समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें