फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन मजनू : 11 मनचलों पर कार्रवाई, 4 वाहनों का चालान

विज्ञापन
दोहरीघाट में आपरेशन मजनू के तहत चेकिंग करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन मजनू के तहत बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 11 मनचलों के बंधपत्र भरवाए गए और चार वाहनों का चालान किया गया। यह अभियान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में सब्जी मंडी, कैलाशी देवी मोड़, मुक्तिधाम, चौहान चौक, रामघाट और पार्वती डिग्री कॉलेज सहित छह प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग हुई। सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूम रहे युवकों की गतिविधियों की जांच की गई। उप निरीक्षक नेहा पटेल ने 11 मनचलों के बंधपत्र भरवाए। चार वाहनों का चालान भी किया गया। अन्य संदिग्ध युवकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें