फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दबकर मां-बेटी की मौत

Sat, 02 May 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां गांव के समीप शनिवार को ट्रैक्टर से कुचलकर मां-बेटी की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के साथ पति की साइकल पर बैठकर अपने ननिहाल जा रही थी। ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मां-बेटी के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी अरविंद राम अपनी पत्नी मंजू और एक साल की बेटी अंजू के  साथ अपने ससुराल बीबीपुर आया था। शनिवार को वह अपनी पत्नी और बेटी को साइकल पर बैठाकर पत्नी के ननिहाल मुंगेसर गांव जा रहा था। परदहां गांव के समीप सामने से एक ट्रैक्टर आ रहा था। चालक लापरवाही में बेहद रफ्तार से वाहन चला था, जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर साइकल में टकरा गया। साइकल पर सवार 25 वर्षीय मंजू देवी और उसकी एक साल की मासूम बेटी चपेट आ गए, और मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर से अरविंद थोड़ी दूरी जा गिरा, जिसकी वजह से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल कुंवर बहादुर ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है। शहर कोतवाल कुंवर बहादुर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, मंजू देवी पत्नी अरविंद और उसकी पुत्री अन्नू की मौत की खबर से उसके मायके, ननिहाल और ससुराल में कोहराम मच गया। घटना के कुछ ही देर पहले वह अपने मायके बीबीपुर से ननिहाल मुंगेसर जाने के लिए निकली थी। पता चलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें