फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पर खेल रही सात वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरौली गांव में बुधवार की सुबह दस बजे सड़क पर खेल रही सात वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका अपने ननिहाल आई हुई थी। घटना से कोरौली और मृतक को गांव फतेहपुर ताल नरजा में मातम पसर गया। घटना के संबंध में मृतका के नाना बलीराम ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कोरौली गांव निवासी बलीराम ने बताया कि अंकिता साहनी (7) पुत्री संजय साहनी निवासी फतेहपुर पुर नरजाताल थाना मधुबन जनपद मऊ की रहने वाली थी। वह करीब दो माह पूर्व ननिहाल कोरौली आई थी। वह अपने दोस्तों के साथ बुधवार को सुबह नौ बजे गांव के ही चकरोड पर खेल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन बालिका को लेकर दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दोहरीघाट थानाध्यक्ष हरीशंकर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी अंकिता
दोहरीघाट। हादसे में मृत अंकिता तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटा उसका चार वर्षीय भाई अर्जित तथा एक वर्षीय बहन सानवी है। मृतका का पिता संजय निषाद गांव में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। अंकिता को करीब दो माह पूर्व उसकी मां अंजनी अपने मायके कोरौली लेकर पहुंची थी। बुधवार को हुए हादसे के बाद कोरौली गांव में जहां मातम पसरा रहा, वहीं इस घटना की सूचना जैसे फतेहपुर ताल नरजा पहुंची। यहां भी मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें