फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने दो बालकों को कुचला, मौत

Thu, 28 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में गुरुवार को ट्रैक्ट-ट्राली ने क्रिकेट खेलकर लौट रहे दो बालकों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के बहरामपुर व पड़ोस के मुतुलिके बहरामपुर निवासी 12 वर्षीय चंदन पुत्र राजेश  राजभर व 12 वर्षीय मोहन चौहान पुत्र टेल्हु चौहान निवासी बहराम गुरुवार को क्रिकेट खेलकर साइकल से घर आ रहे थे।


 दूसरी तरफ से मधुबन-दोहरीघाट मार्ग से बहरामपुर गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पर गिट्टी-सीमेंट आदि लेकर जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्राली से साइकल में सीधी टक्कर हो गई। इसमें दोनों दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दिन में ही लगभग साढ़े चार बजे हुई इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



घटना की सूचना पाकर मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक का नाम मिथिलश यादव है। मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली का सीज कर दिया।  लोगों की माने तो चंदन अपने माता पिता की इकलौती संतान था। इसकी मां बहुत  पहले मर चुकी है। इस घटना से राजेश के परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया तो मोहन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें