फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ऑटो में टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के चचाईपार में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर और आटो की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सूचना मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद मार्ग पर स्थित कटघराशंकर से एक आटो सवारी लेकर जिला मुख्यालय जा रहा था। अभी आटो चचाईपार के समीप ही पहुंचा था कि विपरित दिशा से आ रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

जिससे आटो में सवार सुनीता (36) पत्नी रामजतन, रामनयन (45 ) पुत्र राजेंद्र निवासी खैरा मुहमदपुर थाना घोसी, सुनीता (35) पत्नी हरेंद्र निवासी मधुबन, उर्मिला (45) पत्नी शिवलोचन निवासी बहादुरगंज जनपद गाजीपुर, लीलावती (35 ) पत्नी शंभू निवासी मठिया गुलौरा जनपद बलिया गंभीर रूप से घायल हो गए । उपस्थित लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उक्त पांचों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें