अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में पटरी दूकानदारों ने सोमवार को जुलूस
निकाला तथा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। दूकानदारों ने कहा कि अक्रिमण
हटाने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
पटरी दुकानदार संगठन
के तत्वावधान में पटरी दूकानदारों ने आजमगढ़ मोड़ से जुलूस निकाला।
पटरी
दूकानदार जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर
प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला प्रशासन की ओर से पटरी
दूकानदारों को बेदखल कर उनके रोजगार को बंद किया जा रहा है।
जिससे उनकी
आजीविका पर संकट आ गया है। दूकानदारों को कहना था कि पटरी दुकानदार
नगरपालिका चेयरमैन से भी मिला था। नगरपालिका परिषद से कई वर्षो से चल रहे
एग्रीमेंटके अनुरुप कर भी देते थे।
दिखाया गया। दूकनों को फिर से लगाने की
अनुमति दी जाए। इस अवसर पर कन्हैया लाल गुप्त, कादिर, राजेश सिंह,रामाश्रय,
मोती राम, सत्येंद्र, रामसुमन आदि शामिल थे।