मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उजिले के सभी नौ ब्लाकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 170 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बड़रांव ब्लाक पर सर्वाधिक 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए परचे नहीं बिके।
ब्लाक मुख्यालयों में बड़रांव ब्लाक पर सर्वाधिक 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां प्रधान पद के 15 नामांकन पत्र बिके जबकि बीडीसी के नौ और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 4 नामांकन पत्र बिके। दोहरीघाट ब्लाक प्रधान पद के सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बीडीसी के चार और सदस्य पद के 11 परचों सहित कुल 22 नामांकन पत्र बिके। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के चार, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक एक परचों सहित कुल छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के चार, बीडीसी के तीन परचों की बिक्री हुई जबकि सदस्य के लिए तीन नामांकन पत्र बिके, यहां कुल दस नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।कोपागंज ब्लाक पर प्रधान पद के चार, बीडीसी पद के पांच और सदस्य पद के लिए एक परचा सहित कुल दस नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घोसी ब्लाक पर प्रधान पद का एक भी परचा नहीं बिका जबकि बीडीसी पद के दो और सदस्य पद के लिए पांच परचे बिके यहां कुल सात परचों की बिक्री हुई। परदहा ब्लाक पर प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक भी परचा नहीं बिका जबकि बीडीसी के लिए सिर्फ एक परचा बिका। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर प्रधान और बीडीसी के दो दो परचे और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 27 नामांकन पत्र बिके। इस प्रकार पूरे जिले में प्रधान पद के 44 , बीडीसी 31और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 95 सहित कुल 170 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।