फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिस लाइन, सेल्फी पॉइंट और बलिया स्टेडियम के पास बनेगा शौचालय, 60 लाख आएगी लागत

विज्ञापन
नगर ​स्थित आई लव हमारा मऊ सेल्फी प्वाइंट।
विज्ञापन
मऊ। शहरवासियों की सुविधा को लेकर शहर के पुलिस लाइन, सेल्फी पॉइंट और बलिया स्टेडियम के पास बनेगा 60 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय बनेगा। इससे इन तीन जगहों पर रोजाना आने वाले 10 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि इन तीन स्थानों पर काफी समय से सामुदायिक शौचालय बनाए जाने की योजना थी। इसको लेकर शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय के लिए 20-20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। बताया कि वर्तमान में यहां सामुदायिक शौचालय न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
बताया कि इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ईओ ने बताया कि इसके बाद भी शहर को कई मोहल्लों में और सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की आवश्यकता जताई जा रही है। इसके लिए पालिका की ओर से सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें