फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5643 प्रत्याशियों के भाग्य का खुलेगा पिटारा

Sat, 31 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्या और बीडीसी सदस्य के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 5643 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिसमें से 34 जिला पंचायत सदस्य एवं 857 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के विजेता सामने आएंगे। इसकी घोषणा संबंधित आरओ करेंगे और विधिवत प्रमाण पत्र भी जारी करेंगे।
विज्ञापन



चरणवार हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें एक नवंबर को होने वाले मतगणना पर टिकी हुईं थी। प्रथम चरण के मतदान में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1250 प्रत्याशी के लिए वोटिंग हुई। प्रथम चरण में रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में चुनाव हुआ।


 इसमें 11 वार्डों के जिला पंचायत सदस्य का फैसला होगा इसके लिए यहां 160 प्रत्याशी मैदान में थे। रानीपुर ब्लाक में 111 पदों पर कुल 666 प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत के थे।  इनमें चार का निर्विरोध  चुना जाना तय हैं। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना में 91 पदों पर 420  प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें तीन का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन



 दूसरे चरण में परदहां ब्लाक, कोपागंज  रतनपुरा ब्लाक शामिल हैं। इसमें जिला पंचायत सदस्य के कुल 210  प्रत्याशी हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के रतनपुरा ब्लाक में 508, परदहां में 367 एवं कोपागंज में 630 प्रत्याशी मैदान में थे। दूसरे चरण में घोसी और बड़रांव ब्लाक में चुनाव हुआ।


 यहां जिला पंचायत के सात एवं क्षेत्र पंचायत के 177 पदों के लिए 1135 प्रत्याशियों के भाग्य पर वोट पड़ा। जिनका आज फैसला होगा। जिला पंचायत  सदस्य के कुल 121 प्रत्याशी यहां पर हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के बड़रांव  ब्लाक में 558,  घोसी में 456  प्रत्याशी मैदान में थे।


चौथे चरण में फतहपुर मंडाव ब्लाक एवं दोहरीघाट ब्लाक शामिल हैं। दोहरीघाट  ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 653  प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य के 3  प्रत्याशी थे। फतहपुर मंडाव ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 727 प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य के 4 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें