फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 9 अक्तूबर से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 60 दिन तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के 1100 शिक्षण संस्थानों और 100 ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में तंबाकू से होने वाली बीमारियों, सामाजिक और आर्थिक हानियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि तंबाकू सेवन जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इससे न सिर्फ कई बीमारियां होती हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों की असमय मृत्यु भी हो रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनमानस को इस घातक आदत से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।वहीं नोडल अधिकारी डॉ. बी.के. यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में समाज को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में खाद्य एवं औषधि विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत राज विभाग तथा शिक्षा विभाग की भी सहभागिता रहेगी। इस दौरान जिला सलाहकार डॉ. अश्विनी सिंह, डॉक्टर आर एन सिंह, डॉक्टर वकील अली सहित अन्य थे।
अभियान के दौरान चलेगी कार्रवाई
मऊ। डॉक्टर बीके यादव ने बताया कि अभियान के दौरान तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा 2003) के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध चालान एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें