फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सताने लगी गर्मी, दिन में बाहर निकलना भी हुआ मुश्किल

Wed, 20 May 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप के साथ बढ़ रहा तापमान अब सभी के दिनचर्या को प्रभावित करने लगा है। लोग गर्मी से राहत के लिए तरह तरह के विकल्प तलाशने लगे हैं। पशु पक्षी से लेकर आम जन बेहाल हैं।
विज्ञापन



तेज धूप व गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कई दिनों से तेज धूप रहने के चलते तापमान में वृद्धि तेजी से हो रही है। ताल तलैयों का पानी सूखने लगा है।

गर्मी से बचने के लिए सत्तू, बेल का शर्बत, आम का पन्ना, तरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का लोग सेवन कर रहे हैं कि ताकि गर्मी से राहत मिले और लू न लगे। वहीं बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए जिन पोखरों में और नदियाें में पानी है वहां जी भरके तैराकी के साथ गर्मी से राहत पाने का प्रयत्न कर रहे हैं।
विज्ञापन



तालाबों और नदियों के किनारे पशु पक्षियों ने भी अपना डेरा डाल लिया है। वह भी इन तालाबों और नदियों के किनारे अपना आशियाना बना लिए हैं। भूगर्म जल स्तर खिसकने  से हैंडपंपों ने भी पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। लोग दोपहर में घर से निकलना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें