कोपागंज। कोपागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत सहरोज स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो के वैज्ञानिकों ने पहुंच कर किसानों को अधिक से अधिक पैदावार बढ़ाने के बारे में जानकारी दी और इसके उपाय बताए। इस दौरान गांव के अलावा आसपास के गांव के किसान बड़ी संख्या उपस्थित रहे।
किसानो को संबोधित करते हुए प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ पवन कुमार शर्मा ने कहा की आज खेतों में सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या दिनों दिन घटती जा रही है। जिसके चलते पैदावार घटने के कारण किसानों को अपने पारिश्रमिक के अलावा काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वैज्ञानिक डॉ उदयभान सिंह ने कहा की आज पूरे प्रदेश में यह स्थिति बनी है इसके लिए पैदावार बढ़ाने के लिए छह हजार विभिन्न प्रकार के जीवाणुओं को खोजकर इकट्ठा किया गया है। इन जीवाणुओं के माध्यम से बीज व पौधों में शोधन कर प्रयोग किया जायेगा तो बीस प्रतिशत पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी। वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार शाहू ने कहा कि अधिकतर किसान घटते पैदावार को देख खेती किसानी से बिमुख हो रहे है। जबकि ये किसान विमुख होने के बजाय समय समय पर अपने खेतों की मिट्टियों का शोध करावे तो इससे पैदावार घटने के बजाय बढ़ेगा। गांव निवासी व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत परिसर के जिला संज्योजक राघवेंद्र राय शर्मा ने गत माह पूर्व सी एम् ओ को पत्र भेजकर इस समस्या से अवगत कराया था। सी एम् ओ के पत्र का सज्ञान लेते हुए भारतीय कृषि अनुशंधान परिषद् ,राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव व्यूरो के निर्देशक डॉ अनिल कुमार सक्सेना के निर्देश पर पहुंचे वज्ञानिकों ने उक्त गांव को गोद लेते हुए कृषि से सम्बंधित जानकारिया दी । इस दौरान किसान नेता देवप्रकाश राय ,प्रधान प्रतिनिधि योगेश राय इंदुशेखर राय अजय राय सोमनाथ राय ,भागीरथी राय संतोष ,दीपक त्रिपाठी अनेको पुरुष व महिला किसान मौजूद रहे है।