सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक युवक ने गांव की ही एक 14 वर्षीय किशोरी को अपने घर बुलाकर उसके आबरू लूटने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर पहुंचे कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई। लड़की के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के भाई ने थाने में तहरीर दी कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी बहन को आठ अगस्त को किसी काम से अपने घर बुलाया। जब उसकी बहन घर पहुंची तो वह उसके साथ दरवाजा बंद करके छेड़खानी करने लगा। उसकी बहन ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंचे और उसके चंगुल से छुड़ाया। बताया कि वह उस समय घर पर नहीं था। घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर आया तो पूरी जानकारी हुई। इस संबंध में लड़की के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी के मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया।