फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: केला की आधुनिक तरीके से खेती के दिए टिप्स

विज्ञापन
गोष्ठी के दौरान किसानों को केले की खेती के बारे में जानकारी देते अ​धिकारी। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन
उद्यान विभाग की तरफ से कोपागंज विकास खंड में केला को ब्लॉक वन क्रॉप फसल के रूप में चिह्नित करते हुए सहरोज गांव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केला की आधुनिक करीके से खेती के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने कहा कि ब्लॉक वन क्रॉप फसल की अवधारणा को समझाते हुए कहा कि इसका मतलब केवल एक फसल ही नहीं है, बल्कि एक फसल के साथ-साथ अन्य सह फसली खेती, फसल के मूल्य संवर्धन सहित अनेक कार्य किसानों को कराए जाने हैं।
जिससे भारत की अर्थव्यवस्था विकसित देशों की श्रेणी में आ सके। कार्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी की खाद्य प्रसंस्करण एवं पोषण वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा सिंह ने किसानों के खेत में जाकर उनको कच्चे केले के चिप्स, पके केले का पाउडर, केले के तने से धागे और साड़ियां तक बनाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों को केले के फसल समाप्ति के बाद केला फसल अवशेष का कंपोस्ट खेत में उपयोग करने की सलाह दी।इस मौके पर डॉक्टर आकांक्षा सिंह, योजना प्रभारी अरुण कुमार यादव, किसान चंद्रभान राम, बालजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें