फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों में आरारोट की मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल प्रयोगशाला ने जिले के तीन कस्बों के बाजारों से 41 खाद्य नमूनों की जांच की। इसमें दूध से बनी सात मिठाईयों सहित 15 नमूनों में मिलावट पाई गई जिस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने दुकानदारों को मिलावट से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गोरखपुर से आई मोबाइल प्रयोगशाला से कोपागंज बाजार में खाद्य नमूनों की जांच की। इसके बाद मोबाइल प्रयोगशाला घोसी तथा दोहरीघाट कस्बा पहुंची। तीनों बाजारों में 41 खाद्य नमूनों का जांच किया गया, जिसमें 15 में मानक के विपरित मिले। इसमें दूध से बनी सात मिठाईयों में आरारोट की मिलावट मिली। चार में खाद्य रंग अधिक होना मिला, जबकि एक खाद्य तेल अमानक तथा नमकीन में अमानक सहित चार अन्य खाद्य सामग्री अमानक होना मिला। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामानंद, पंकज और खाद्य विश्लेषक राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें