मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ ग्रामीण क्षेत्रों में थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को एंटीजेन में 14, ट्रूनाट में 3 और लैब से आई रिपोर्ट में 3 व्यक्ति संक्रमित मिले। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 2351 पहुंच गया। सकारात्मक बात है कि इसमें 2070 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं 24 मरीजों की मौत हो चुकी है, 257 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
मंगलवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने जारी प्रेस प्रेसनोट में बताया कि मंगलवार को लखनऊ से 646 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले, वहीं ट्रूनाट जांच में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले। बताया कि जनपद में 1447 लोगों के एंटीजेन टेस्ट में 14 लोग संक्रमित मिले।
सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों में बकवल से एक, बनियापार से एक, नरौनी से एक, कोपागंज से एक, पहसा से एक, जामडीह से चार, पोस्ट ऑफिस से एक, भीटी से एक, दारगाह से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके अलावा फतेहपुर मंडाव से एक, बहरीपुर से एक, रतनपुरा से एक, चांदमारी इमलिया से एक, निजामुद्दीनपुरा से एक, सहरोज से एक तथा नेमडाड से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। कुल मरीजों की संख्या 2351 हो गई है। इसमें 2070 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 24 मरीजों की मौत हो चुकी है, 257 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। सक्रिय मरीजों में 205 होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं। बताया कि अब तक 59 हजार 14 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें 1309 लोग संक्रमित मिले। वहीं 40 हजार 683 लोगों का सैंपल लैब भेजा गया। इसमें 36 हजार 537 की रिपोर्ट मिली, जिसमें 34 हजार 940 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।