फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्रपात से मजदूर की मौत, पांच घायल

Tue, 31 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के फतेहपुर कर्मी गांव वज्रपात से सोमवार को एक भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



घायलों में भट्ठा मालिक राम पाल सिंह भी हैं। दिन में साढ़े ग्यारह बजे हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने सभी घायलों को करहा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


 करहा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की सुबह से ही मौसम खराब था। रुक  रुक कर बिजली की कड़कड़ाहट और बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा। बारिश तेज न होने की वजह से लोग घरों से बाहर ही थे, किसान खेत में, मजदूर अपने काम पर।
विज्ञापन



इसी बीच फतेहपुर कर्मी गांव के सिवान में स्थित ईंट केे भट्टे पर कुछ मजदूर ईंट पथाई का काम कर रहे थे। भट्ठा आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अतहुर गांव निवासी राम पाल सिंह का है।


 बरसात तेज होने पर मजदूर काम छोड़कर भट्ठे के समीप ही बने ठिकानों की ओर भागने लगे। लेकिन बरसात से बचने के लिए वे सभी बीच में ही आम और पीपल के पेड़ के नीचे रुक गए। पथाई का काम देखने गए भट्ठा मालिक भी मजदूरों के बीच पेड़ के नीचे आकर रुग गए। तभी तेज गड़गड़ाहट के बीच वज्रपात हुआ ।


 इसकी चपेट में भट्ठा मालिक सहित सभी मजदूर आ गए। हादसे में 30 वर्षीय दुक्खा राव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि उसकी मौत हो गई।


इस घटना में 32 वर्षीय भट्ठा मालिक राम पाल सिंह (32), लोथला बलका (25), लाखो राव का 5 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र, फगुआ की 18 वर्षीय पुत्री सुमी कुमारी तथा 26 वर्षीय जमुना घायल हो गईं।
विज्ञापन



जमुना मरने वाले मजदूर दुक्खा की पत्नी है। मजदूर रांची जिले के रहने वाले हैं। चिरैयाकोट के एसओ विश्वजीत सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे और बताया कि घायलों का इलाज भट्ठा मालिक करहा में ही एक निजी डाक्टर के यहां करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें