फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों को 20 घंटे दी जाएगी बिजली

Sun, 25 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिलाधिकारी निखिलचन्द्र शुक्ला ने बिजली व्यवस्था में सुधार के संकेत दिए हैं। पूर्व में शत-प्रतिशत कनेक्शन और मीटर लगवाने वाले गांवों को उन्होंने 20 घंटे बिजली दिलाने का भरोसा दिया था। इसके तहत जिले में तीन गांवों में यह मानक पूरा होने पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित गांव अरदौना विद्युत सब स्टेशन के पिलखी वरूना, वसारिखपुर, अरदौना को 20 घंटे बिजली दी जाए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी निखिलचंद शुक्ला ने जिले में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने की पूर्व में घोषणा की थी। एक फीडर के सभी गांवों में जितने लोगों के पास बिजली का कनेक्शन हैं, उन्हें वहीं मौके पर मीटर लगवाने का निर्देश दिया था। साथ ही जो लोग नया कनेक्शन चाहतें हैै उन्हें वहीं महज बिना बिचौलियों के 1380 रुपये में नया कनेक्शन दिया जाता है। 
गांवों में कुछ लोगों की टीम बनाकर कोई कटिया न लगा पाए इस पर नजर रखी जाती है। इस अभियान में सबसे पहले बिजली के तारों को ठीक किया जा रहा है टूटे-फूटे पोल को बदला जा रहा है।
विज्ञापन


साथ ही आवश्यकता होने पर वहां ट्रांसफार्मर भी बदले जा रहे हैं। इसी पहल के तहत जिलाधिकारी ने पहले 33/11 केबी अरदौना फिडर के तीन  गांवों पिलखी   वरूना, वसारिखपुर, अरदौना में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के बाद मीटर लगवा दिया। कुछ लोगों ने नया कनेक्शन भी ले लिया कार्य पूर्ण होने के बाद जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला ने एमडी पावर कार्पोरेशन को पत्र लिखा। पावर कार्पोरेशन का पत्र जिले को प्राप्त हो गया है। जिसके तहत इन तीनों गांवों रविवार से 20 घंटे की निर्वाध विद्युत आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। जिसमें प्रात: पांच बजे से सात बजे एवं सायं पांच से सात बजे तक कटौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें